रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार (आज) नव निर्वाचित जंतु विज्ञान परिषद 2023-24 द्वारा निबंध, मॉडल एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। निबंध प्रतियोगिता में 07 छात्र/छात्राओं ने, मॉडल प्रतियोगिता में 07 छात्र/छात्राओं के समूहो ने एवं भाषण प्रतियोगिता में 06 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान छात्र/छात्राओं द्वारा “रोल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइफ साइंसेज” के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सुंदर व आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। मॉडल प्रतियोगिता में श्रेया गंगवार ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान सोफिया व जया के ग्रुप ने तथा तीसरा स्थान प्रिया ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अंकित मदान प्रथम, तान्या राज द्वितीय एवं लक्ष्य दिवाकर तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता के परिणाम अभी अघोषित रहे हैं। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान से प्रो ए के पालीवाल, गणित विभाग से डॉ राघवेंद्र मिश्रा एवं रसायन विज्ञान विभाग से डॉ बी पी सिन्हा को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ डी सी पंत की अध्यक्षता एवं जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष/संयोजक डॉ दीपमाला तथा सह-संयोजक डॉ रवीश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित कराया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]