उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद का उत्कृष्ट प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में नैनीताल जनपद ने समूह गान प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला संयोजक डाक्टर नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि राज्यस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में केवीएम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

दल शिक्षिका माया बिष्ट के निर्देश में दिव्यांशु त्रिपाठी, अवनी जोशी, प्रियांशी नेगी, गौरव भट्ट, दीपांशु नेगी एवं हंसिका जोशी ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैनीताल जनपद के पतलोट के छात्रों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत व पूर्व मंत्री मदन कौशिक, सचिव डॉ शिव प्रसाद खाती ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार वितरण किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी व स्थानीय विधायक वंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर संघ चालक विवेक कश्यप, हर्षवर्धन पाण्डेय तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या कमलेश भण्डारी, शिक्षक अजय सरोहा, डॉ चन्द्र प्रकाश उप्रेती, अभिलाषा कीर्ति, लक्ष्मी वर्मा, डॉ कैलाश सनवाल, डॉ हेमन्त कुमार जोशी, डॉ कमल बेलवाल सहित अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जिला संयोजक डा नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि जिले बारह टीमों ने भाग लिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Excellent performance of Nainital district in the state level Sanskrit student competition organized by Uttarakhand Sanskrit Academy Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More