रेरा और जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में खेती के औजार लेकर किसान उतरे सड़क पर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रेरा और जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में शुक्रवार (आज) किसानों ने हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। हल और खेती में काम आने वाले औजार लेकर किसान सड़क पर उतरे। किसानों ने स्पष्ट किया कि हल्द्वानी व इसके आसपास विकास प्राधिकरण व रेरा की आवश्यकता नहीं है। यहां की भौगोलिक स्थिति भिन्न है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

बताते चलें कि जिलाधिकारी की ओर से भू संपदा नियामक प्राधिकरण (रेरा) के आधार पर कानून लागू करने की बात कही गई है। इस कानून के लागू होने से नियम के अनुसार ही भूखंड में प्लाटिंग करनी पड़ेगी। जिसके विरोध में हल्द्वानी तहसील के किसान आज सड़क पर उतरे और बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हल्द्वानी की भौगोलिक स्थिति कुछ अलग हैं, ऐसे में यहां पर रेरा एवं प्राधिकरण के नियम लागू नहीं किये जा सकते। प्रशासन अपनी मनमानी चला रहा है। इस कानून को यहां का किसान और जमीन से जुड़ा व्यवसायी नहीं मानेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ललित जोशी, संजय किलोरा, महेश शर्मा, बहादुर सिंह जंगी, संध्या डालाकोटी ने अपनी बातों को मजबूती से रखा। प्रशासन और पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम पारितोष वर्मा, सीओ भूपेंद्र धौनी, सीओ लालकुआं संगीता, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोहरा, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक, एसओ कालाढूंगी नंदन सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में चौकी और थानों के पुलिस मौजूद रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Farmers took to the streets with farming tools in protest against RERA and District Development Authority Haldwani news protest against RERA and District Development Authority Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More