चमोली । यहां नंदानगर-सुतोल मोटरमार्ग पर बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से बोलेरो सवार पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हायर सेंटर के लिए
एयरलिफ्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चमोली जिले के सुतोल गांव से बुलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1293 ड्राइवर समेत 4 सवारियों को लेकर नंदानगर बाजार की ओर आ रहा था. तभी पेरी गांव के पास वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया. जिसकी वजह से वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. वाहन गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. साथ ही घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में वाहन सवार भरत सिंह की मौके पर मौत हो गई. जबकि, उनकी बेटी सपना ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. इसके अलावा वाहन चालक गोविंद सिंह और युवक प्रताप सिंह घायल हो गए. हादसे में चालक गोविंद सिंह को हल्की चोटें आई हैं. जबकि, प्रताप की हालत गंभीर है। वहीं, घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल प्रताप को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. ऐसे में हायर सेंटर ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. जिसके बाद नंदानगर स्थित कुरुड़ हेलीपैड से एयर एंबुलेंस के जरिए घायल प्रताप को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक भरत सिंह (उम्र 40 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोलीकुमारी सपना पुत्री भरत सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- सुतोल, चमोली हैं। हादसे में घायल गोविंद सिंह, निवासी- चमोली ( वाहन चालक) प्रताप सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चमोली ( हायर सेंटर के लिए एयरलिफ्ट
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]