हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र के अंबिका बिहार कॉलोनी में स्थित कपड़े के गोदाम में मंगलवार (आज) अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसने तीन मंजिला भवन को चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान जरूर हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार कॉलोनी के पास हेमंत शाह नाम के व्यापारी है, जिनका रेडीमेड कपड़े का काम है और यही घर पर
उन्होंने गोदाम भी बना रखा है। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की तकनीकी रिपोर्ट देगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]