देहरादून में गैस सिलेंडर धमाके में तीन बच्चे सहित झुलसे पांच लोग

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां रविवार (आज) प्रातः पटेल नगर क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण हुए धमाके से पांच ब्यक्ति झुलस गए। धमाके की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रविवार की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वीपटेलनगर में एक घर में ब्लास्ट हुआ है, जिस में पाँच लोग घायल हो गए है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर मय फोर्स के मौके पर पहुँचे। मौके पर दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे, जिन्हें 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व BDS टीम को भी जांच हेतु बुलाया गया तो प्रकाश मेंआया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता था। रात्रि से कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ है जिसमे से रात्रि से धीरे धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के आस – पास बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग होनेपर कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हुआ, जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हों गया। फ़ॉरेंसिक जांच में घटना का कारण एलपीजी रिसाव व घायलों की चोट का कारण LPG Flame Burn आया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

घायल ब्यक्तियों में विजय साहू पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 38 वर्ष, सुनीता पत्नी विजय साहू उम्र 35 वर्ष, अमर उम्र 11 साल, सनी उम्र 8 वर्ष,⁠ अनामिका उम्र 8 वर्ष सम्मिलित है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news five people including three children burnt Five people including three children burnt in a gas cylinder explosion in Dehradun Gas cylinder explosion in Dehradun uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तीन बच्चे सहित पांच लोग झुलसे दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज देहरादून में गैस सिलेंडर धमाका

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More