खनन कार्य में लगे वाहनों के लिए शासन ने निर्धारित की जीपीएस लगाने की समय-सीमा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। प्रदेश में खनन के कार्यों में उपयोग होने वाले वाहनों में ग्लोबल पोजिस्निंग सिस्टम (जीपीएस) लगाना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए शासन ने 18 अप्रैल तक की समय-सीमा तय की है। हालांकि, वाहन स्वामी इसके लिए थोड़ा समय और मांग रहे हैं। प्रदेश में इस समय तकरीबन सभी जिलों में खनन का कार्य चल रहा है। कहीं साफ्ट स्टोन (खड़ि‍या) का खनन हो रहा है तो वहीं हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल समेत अन्य जिलों में नदी तल से मिलने वाले खनिज का। नदियों में अवैध खनन की शिकायतें भी लगातार आती रही हैं। यही कारण भी रहा कि प्रदेश सरकार ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए खनन कार्यों से जुड़े सभी वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

दरअसल, प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। नदियों में खनन के लिए निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाकर बड़े पैमाने पर बेतरतीब ढंग से खनन, एक ही रवन्ने से कई-कई फेरे उपखनिज का ढुलान जैसी शिकायतें आम हैं।इससे जहां सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, वहीं नदियों में खनन के लिए किए गए बड़े-बड़े गड्ढे और अवैज्ञानिक ढंग से हुआ खनन बाढ़ के खतरे का सबब भी बन रहा है। इस सबको देखते हुए वर्ष 2019 में सरकार के निर्देश पर शासन ने खनन विभाग को ऐसे सभी वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए, जिनका उपयोग खनन सामग्री के ढुलान में किया जा रहा है। वाहन कब खनन लाट से बाहर निकल रहे हैं, कहां जा रहे हैं, जीपीएस लगने से इसकी पूरी जानकारी विभाग के पास रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग में बने कंट्रोल रूम के जरिये नजर रखने की भी बात कही गई। हालांकि, विभिन्न कारणों से यह प्रक्रिया परवान नहीं चढ़ पाई। अब शासन ने सभी व्यावसायिक वाहनों पर अनिवार्य रूप से जीपीएस लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 18 अप्रैल का समय तय किया गया है। शासन के निर्देशों के बाद अब खनन विभाग ने भी सभी वाहनों में जीपीएस अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट किया गया है कि जिन वाहनों पर जीपीएस लगा होगा, उन्हीं से खनन कार्य कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More