वन विभाग और एसटीएफ ने संयुक्त कार्यवाही कर दो हाथी दांत के साथ एक अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में उत्तराखंड तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा रेंज की एसओजी, स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी वन्यजीव तस्करी को विफल करते हुए एक अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर को दो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ को लंबे समय से  सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्य जीव अंगों की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। क्षेत्र में लोकेशन की पुष्टि होते ही एसटीएफ व फॉरेस्ट रेंज खटीमा की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर तस्कर उत्तम सिंह को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो हाथी दांत और एक मोटरसाइकिल (UK06 Y 8347) बरामद की गई है। बरामद दांतों की लंबाई व गोलाई क्रमशः 15×11 सेमी व 10.5×10 सेमी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

एसएसपी भुल्लर ने बताया कि हाथी एक संरक्षित जीव है जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल किया गया है। इसका शिकार एक गंभीर अपराध है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि शिकार कब, कहां और कैसे किया गया। आरोपी के विरुद्ध खटीमा में वन्यजीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तम सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी नागवनाथ थाना खटीमा, लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में संलिप्त था। इस अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जड़ें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल तक फैली होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके बारे में पूछताछ जारी है। एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की गईं है कि यदि उन्हें वन्यजीव तस्करी संबंधी कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस या एसटीएफ के हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 पर जानकारी दें। इस संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ निरीक्षक पावन स्वरुप की अगुवाई में कुल 10 पुलिसकर्मियों एवं रेंजर नवीन रैखवाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम शामिल रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: एसटीएफ ने भरोसा दिलाया है कि वन्यजीव तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More