बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की ट्रेन की चपेट में आने से गईं जान  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां डोईवाला तहसील क्षेत्र के रहने वाले बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। मंदीप बजाज के निधन पर बीजेपी के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह को करीब 8.30 बजे लच्छीवाला की साइड गए थे तभी वो अचानक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और इस हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। डोईवाला निवासी भारत भूषण कौशल और गौरव मल्होत्रा ने बताया कि मंदीप बजाज बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। मंदीप बजाज के भाई की जान भी सड़क हादसे में ही गई थी। मंदीप बजाज के निधन से पूरा समाज शोक में है. ऋषिकेश रोड मंदीप बजाज की संजय साइकिल वाले के नाम से पुरानी दुकान है। वहीं डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। पंचनामें के बाद पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मंदीप बजाज सुबह घूमने गए थे तभी ये हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Former BJP Mandal President Former BJP Mandal President lost his life after being hit by a train Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More