12 मई से फिर गरजेगा अतिक्रमण पर नगर निगम का लौह पंजा, आदेश के साथ ही मुनादी की हुई पूर्ण तैयारी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने एक बार फिर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के संदर्भ में आदेश पारित कर मुनादी की तैयारी कर ली है। 

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण हटाने के दौरान संज्ञान में आयें तथ्यों के दृष्टिगत स्वच्छ भारत अभियान के मानकों के अन्तर्गत कार्यवाही के लिए यातायात सुगम करने व जन स्वास्थ्य हेतु उचित व्यवस्था करने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश (उत्तराखण्ड) नगर निगम अधिनियम 1959 के सुसंगत प्राविधानों के दृष्टिगत निम्न आदेश जारी किए जाते हैं, कि 12 मई को लाइन नम्बर 1 से लाइन नम्बर 8 तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा, इस आशय की मुनादी तत्काल प्रत्येक दिन कम से कम दो बार आवश्यक रूप से कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

जिसके क्रम में 18 मई को कालाढूगी रोड पर कालू सिद्ध बाबा मन्दिर से लालडाठ तक अतिक्रमण हटाया जायेगा। उक्त के लिए स्पष्ट किया जाना है कि रोड फुटपाथ एवं नाली पर फड़/ठेला/खोखा अनुमन्य नहीं है। फुटपाथ एवं सड़क पर बैठकर व्यवसाय किया जाना अनुमन्य नहीं हैं। फुटपाथ तथा सडक पर यदि किसी के द्वारा टिनशेड दुकान का सामान अथवा प्रचार बोर्ड आदि लगाया गया है तो उक्त तिथि से पूर्व उसे हटा लें। ठेले पर व्यवसाय करने वालों से अपील है कि चलते फिरते व्यवसाय करे, साप्ताहिक मार्केट में दुकान लगाए अथवा किसी निजी भू स्वामी की अनुमति प्राप्त कर उनकी सीमा में व्यवसाय करे। रोड गली फुटपाथ पर सामाग्री पाए जाने पर सामान जब्त किया जायेगा। जिन दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखकर अपना सामान बेचा जा रहा है उसे 12 मई प्रातः 10 बजे तक वहाँ से हटाकर अपनी दुकान की सीमा के अन्दर कर लें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More