लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में झंडारोहण एवं सांस्कृतिक व स्वच्छता कार्यक्रमो के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर झंडारोहण व सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन कर गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। 

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने झंडारोहण और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के उपरांत महापुरुषों के सिद्धांतों, विचारों, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलनों में गांधी जी की भूमिका एवं शास्त्री जी के मानव मूल्यों को व्यवहारिक जीवन में अपनाकर उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे, डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, प्रोफेसर डॉ. आर के सिंह आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के सम्पूर्ण जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रपिता गांधी का भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए, राम धुन, देशभक्ति गीत, कविता पाठ को वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. शुभ्रा पी. कांडपाल, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. पूनम मियान, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. पुष्पा बिष्ट, डॉ. एल.एम. पाण्डे, आदि प्राध्यापकों के साथ ही साथ नेहा जोशी, प्रीति कुमारी, किशोर पाण्डे, प्रियंका दानू आदि विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. भारत डोबाल, डॉ. पी. सागर, डॉ. भगवती देवी, डॉ. कमला पाण्डे, डॉ. संजू, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. किरन जोशी, मनीषा पाण्डे, दीपक फुलारा, हरीश चन्द्र जोशी, भावना दुम्का, प्रेमा भट्ट, मुन्नी जोशी, हेमा जीना, हरीश जोशी, गणेश दत्त जोशी, जयपाल, उमाशंकर दुम्का, राकेश कुमार, अब्दुल कादिर, डॉ. नीतिका आर्या, विनीता बृजवासी एवं रोवर्स एंड रेंजर्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के विगत वर्षों 2020-21और वर्ष 2021-22 के स्वयंसेवियों द्वारा आज महाविद्यालय में स्वच्छता हेतु डस्टबीन (कूड़ादान) वितरित किए। महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता का कार्य किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन गांधी और शास्त्री जयंती ध्वजारोहण समिति संयोजक डॉ. हेम चन्द्र के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में आज से तीन दिवसीय आंचल डेयरी मेला शुरू, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gandhi-Shastri Jayanti celebrated with flag hoisting and cultural and cleanliness programs in Lal Bahadur Shastri Government Postgraduate College Ghandhi-shashtri jayanti Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 विधानसभा चुनाव: हल्द्वानी सीट से भाजपा में कौस्तुबानन्द जोशी ने ठोकी दावेदारी, ‘हल्द्वानी के मन की बात’ अभियान से पहुंचे जनता के बीच  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी।उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ ही विधायक पद की दावेदारी को पार्टी में सक्रिय कार्यकर्त्ता खुल कर सामने आने लगे है। इसी क्रम हल्द्वानी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुबानन्द जोशी […]

Read More
उत्तराखण्ड

एक पल में उजड़ गया परिवार : ट्रक के नीचे कार के दबने से मां-पत्नी समेत चार की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून । यहां बुधवार (आज) देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया।कार के पूरी तरह ट्रक के नीचे दबने से उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता के पशुपालकों को 42.46 लाख का बोनस, त्योहारों से पहले दुग्ध संघ ने दी बड़ी सौगात 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। आगामी त्योहारों से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी है। संघ की ओर से क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों में कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब 66 करोड़ रुपये की […]

Read More