ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प रंग ला रहा है। विदेशी निवेशक भी उत्तराखंड में निवेश करने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। निवेशकों की सुविधा के लिए उनके सुझावों पर नीतियों का सरलीकरण करने के साथ ही 28 नई नीतियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं भी सरकार देने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

8-9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह जुट गई है। 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से आगाज होगा। रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में अधिकाधिक निवेश के लिए आकर्षित करने की खातिर कई देशों में रोड शो होंगे। पहला अंतराष्ट्रीय रॉड शो 25 से 28 सितंबर तक लन्दन में होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक दुबई और आबूधाबी में रोड शो होंगे। निवेशकों को उत्तराखंड सरकार की निवेश अनुकूल नीतियां बताने के लिए पहला रोड शो 3 अक्टूबर को होगा। इसके बाद देश के प्रमुख महानगरों में रोड शो का आयोजन होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Global Investors Summit Investors will be encouraged to invest in Uttarakhand through road show nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More