तीन वर्षीय मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की भदुरा पट्टी के भर पुरिया गांव के 3 वर्षीय मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

जानकारी के अनुसार विकासखंड प्रताप नगर के भर पुरिया गांव के 3 वर्षीय बालक आरव पुत्र सुखदेव पंवार शनिवार शाम को मां के साथ आंगन में खेल रहा था। करीब 7: 30 बजे मां लाइट जलाने कमरे में गई। तभी घात लगाए बैठा गुलदार आरव को उठाकर खेतों की तरफ चला गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पड़ोसी बाहर आए। काफी खोजबीन के बाद बच्चा खेतों में मिला। बच्चे की गर्दन पर कई घाव थे।
परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भर पुरिया गांव में लगातार गुलदार चलकदमी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar made a three-year-old innocent his morsel tehri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More