बच्ची को निवाला बनाने के बाद आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने किया ढेर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

श्रीनगर। श्रीनगर से 10 किमी दूर स्थित विकास खंड खिर्स के ढिकाल गांव में आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया। गुलदार ने बीती पांच सितंबर को एक चार साल की बच्ची को निवाला बनाया था। इसके बाद से ही गुलदार की खोज की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

सोमवार रात करीब सवा नौ बजे गश्त कर रही टीम पर गुलदार ने हमला कर दिया। गश्ती टीम ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की तो गुलदार की मौत हो गई। मामले की जांच के लिए उपप्रभागीय वनाधिकारी व दो वन क्षेत्राधिकारियों की एक संयुक्त जांच समिति बनाई गई है। जिससे घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जहां संकल्प है, वहां कुछ भी असंभव नहीं - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

बताते चलें कि दादी का हाथ पकड़कर घर के पास खड़ी एक चार साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला था। दादी ने बच्ची को गुलदार के जबड़े से छुड़ाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। इस दौरान भीड़ को आता देखकर गुलदार बच्ची को वहीं छोड़ भाग गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीओ गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी लक्की शाह ने बताया कि क्षेत्र में पोखड़ा, पौड़ी व पैठाणी की तीन टीमें तैनात करने के साथ ही दो पिंजरे भी लगाए गए थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar Shrinagar news Uttrakhand news was killed by the forest department team who became synonymous with terror after turning the girl into a morsel

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More