हल्द्वानी।श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को पर समर्थित प्रथम प्रभात फेरी आज प्रातः 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी से प्रारम्भ होकर काठगोदाम गुरुद्वारे में संपूर्ण हुई।
तमाम संगत काठगोदाम कालटेक्स चौराहे में एकत्रित हुई जहां से काठगोदाम रेलवे स्टेशन चौराहा ,काठगोदाम बस अड्डा, नारिमन चौराहा होते हुए काठगोदाम गुरुद्वारे में गुरबाणी गायन करते हुए पहुंची जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग वर्तमान संगत कीर्तन गायन करते हुए प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की उसत्त कर रहे थे।
इस दौरान गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्डा, सचिव कवलजीत सिंह उत्पल, रमन साहनी, काठगोदाम गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार सुरजीत सिंह चड्ढा, परविंदर सिंह बॉबी, सतनाम सिंह, विक्की नरूला, डिंपल नरूला, जसपाल सिंह मालदार, अमरजीत साहनी, परमजीत सेठी, मनलीन कोहली, अमन आनंद, सतवीर कौर, रविंदर कौर, मनमोहन कौर सहित काफी संगत रूप में उपस्थित हुए। अंत में हल्द्वानी गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार श्री वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने सबका आभार व्यक्त करा। कल की प्रभात फेरी सिंह सभा से श्री गुरुद्वारा श्री गुरु हरीकृष्णा साहब रामपुर रोड प्रातः 5:00 बजे प्रस्थान करेंगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। माँ नैना देवी के आशीर्वाद के बाद आज जिले के नव नियुक्त कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद की कमान संभाली है। ज्ञात हो कि डॉ. मंजूनाथ टीसी 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अपने करियर में सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता ऋषिकेश। विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन महासंघ के आह्वान पर बुधवार (आज) पूरे गढ़वाल मंडल में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम किया। देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों की यूनियनों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का संचालन ठप होने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व काफी श्रद्धा और आस्था के साथ आगमी 5 नवंबर को विशाल कीर्तन दरबार के साथ बनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस […]