युवक पर खुद को एसएसबी का एएसआई बता युवती से दुष्कर्म व दो लाख रुपये की ठगी का आरोप, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। यहां एक युवक पर खुद को एसएसबी (SSB) में एएसआई बताकर युवती से दुष्कर्म कर करीब 2.77 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम दियूरी निवासी आकाश सिंह वर्ष 2021 में विवाह का प्रस्ताव लेकर उसके घर आया था। जब परिवार ने मना किया तो आकाश और उसके परिजनों ने खुद को एसएसबी का अधिकारी बताकर युवती के परिवार को भरोसे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

आरोप है कि आकाश ने सोशल मीडिया पर एसएसबी की वर्दी में अपनी तस्वीरें और अधिकारियों से पुरस्कार लेते हुए फोटो भेजकर खुद को सरकारी अफसर साबित किया। झांसे में आकर युवती की सितंबर 2022 में आकाश से सगाई कराई गई। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से ऑनलाइन 77 हजार रुपये मंगाए, फिर नौकरी से सस्पेंड होने का झांसा देकर दो लाख रुपये और ठग लिए। कुल मिलाकर पीड़िता से 2.77 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

पीड़िता ने बताया कि 23 दिसंबर 2023 को आकाश उसे नैनीताल घुमाने के बहाने ले गया, जहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की बात करने पर वह टालमटोल करने लगा। मार्च 2024 में वह दोबारा उसके घर आया और फिर से दुष्कर्म किया।

जब युवती को संदेह हुआ तो उसने एसएसबी कैंप मेलाघाट जाकर जानकारी ली, जहां पता चला कि आरोपी एसएसबी का जवान नहीं है। इसके बाद युवती ने पुलिस और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के खिलाफ दुष्कर्म, ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man posing as an SSB ASI accused of raping a girl and cheating her of Rs 2 lakh; police filed a case on court orders; Uttarakhand News Crime News; fake SSB ASI; young man rapes a girl; young man accused of cheating her of Rs 2 lakh;  उत्तराखण्ड न्यूज Khatima news udham singh nagar news उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज खटीमा न्यूज नकली एसएसबी का एएसआई युवक ने युवती से किया दुष्कर्म युवक पर दो लाख रुपये की ठगी का आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल Congress launches ‘Save Vote–Save Country’ campaign: Sumit Hridayesh raises questions on electoral transparency; Uttarakhand News, Haldwani News, Congress Party News, Political News, Save Vote–Save Country, Congress’s campaign, Haldwani MLA Sumit Hridayesh, questions on electoral transparency,उत्तराखण्ड न्यूज, […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More