गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराने से कार सवार एक की मौत, तीन अन्य घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों की कार ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका आधा हिस्सा ट्राली के अंदर घुस गया। जिससे एक छात्र की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। काफी मशक्कत कर छात्रों को कार के अंदर से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हिमांशु मेहर निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी, दिग्विजय सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी ग्राम विजय नगला, नूरपुर बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी नयाली काशीपुर, जिला सहारनपुर कार से बहादराबाद की तरफ से लौट रहे थे। ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दौरान कार का आधा हिस्सा ट्राली के नीचे घुस गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से छात्रों को बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हिमांशु मेहर की मौत हो गई और तीन घायल हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Gurukul Kangri University students car collided with tractor trolley haridwar news one killed three others injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More