वनग्नी और पेयजल संकट पर हल्द्वानी विधायक ने चिंता जताते हुए कहा राज्य सरकार उठाये उचित कदम 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता  
हल्द्वानी। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार को पेयजल संकट से निपटने के लिए समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए। आमजान पानी की संकट से त्रस्त हो चुका है, परंतु राज्य की सरकार अभी भी गहरी नींद में सोई हुई हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सरकार को आम जनमानस ती परेशानियों से कोई लेना देना ही नहीं है परंतु इसका जवाब भी आने वाले निकाय चुनावो में जनता ज़रूर देगी। विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि वे बार बार एक ही बात बोलते हैं कि सरकार को तुरंत ट्यूबेलो का इंतज़ाम, जल संरक्षण करना चाहिए, जिससे पानी का संकट कम हो सके और जनता को राहत मिल सके।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लगातार हर रोज़ कई हेक्टेयर जंगल जल रहें है, जिसके कारण अब मानव क्षति भी होने लगी है। परंतु इसके रोकथाम में सरकार नाकाम साबित होती दिख रही है। प्रदेश का वन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग इस मामले में कहीं नहीं दिखता है। आग से धधकती प्रदेश की अमूल्य वन सम्पदा के साथ ही हमारे वन्य पशु,वृक्ष-वनस्पतियां, जल स्रोत और यहां तक कि ग्लेशियर भी इस भीषण दावानल से संकट में है। कभी यह आग ग्रामीण रिहायशी इलाकों तक पहुँच जाने से जनहानि और ग्रामीणों के मवेशीयों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वन विभाग और उसकी अग्निशमन शाखा और उसके कर्तव्यों और उसकी तैयारी इस बार भी शून्य है। ऐसे संवेदनशील विषय पर सरकार का कोई दृष्टिकोण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार के पास तमाम संसाधन हैं लेकिन उसके पास न कोई तैयारी है न कोई विजन जो इस प्रदेश के लिए बड़े दुर्भाग्य की बात है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani MLA expressed concern over forest fire and drinking water crisis Haldwani MLA expressed concern over forest fire and drinking water crisis and said that the state government should take appropriate steps Haldwani news MLA Sumit Hridyesh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More