हेमंत द्विवेदी बने बीकेटीसी के अध्यक्ष, ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को बनाया उपाध्यक्ष  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हेमंत द्विवेदी को बीकेटीसी का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बीकेटीसी में अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। हेमन्त द्विवेदी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को “श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में “अध्यक्ष” के पद पर, जबकि श्री ऋषि प्रसाद सती, जनपद चमोली और श्री विजय कपरवाण, जनपद रूद्रप्रयाग को “श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में “उपाध्यक्ष” के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  हेमन्त द्विवेदी को ‘श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति’ के अध्यक्ष पद पर तथा ऋषि प्रसाद सती जी और विजय कपरवाण जी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इन दायित्वों के माध्यम से मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सम्मानित पदाधिकारी गण अपने अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे। दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय तीर्थ क्षेत्रों के व्यापक संचालन, बेहतर समन्वय और यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुझे आशा है कि यह नई टीम भगवान बदरी-केदार के दिव्य धामों के प्रबंधन को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करायेगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BKTC ("Shri Badrinath and Shri Kedarnath Temple Committee") Haldwani news Hemant Dwivedi became the President Hemant Dwivedi became the President of BKTC Rishi Prasad Sati and Vijay Kaparvan made Vice Presidents uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More