महामहिम की स्थापना दिवस पर मौजूदगी, मातृशक्ति और प्रदेशवासियों के लिए गौरवमयी क्षण – भट्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा ने राष्ट्रपति की स्थापना दिवस के अवसर पर मौजूदगी को राज्य के गौरवमयी पलों को अधिक शानदार बनाने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस मौके पर शहीदों को नमन करते हुए कहा, आज हम वहां हैं जहां से रजत जयंती वर्ष 2025 में विकास का स्वर्णिम काल आज स्पष्ट नजर आने लगा है। 

राज्य के 23 वे स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया। इस मौके उन्होंने वहां उपस्थित लोगों समेत समस्त प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा, लाखों आंदोलनकारियों के बलिदान और भाजपा सरकार में भारत रत्न पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के आशीर्वाद से हमे पृथक राज्य मिला है। जनता को विश्वास है कि राज्य निर्माण के बाद इसके विकास का स्वर्णिम काल लाने का काम भी भाजपा ही करेगी। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य ने आधारभूत ढांचे और जरूरी व्यवस्थाओं का ऐसा हाइवे तैयार कर दिया है जिस पर विकास की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है। आज प्रत्येक प्रदेशवासी को 2025 रजत जयंती वर्ष में आने वाले विकास के स्वर्णिम युग का अहसास होने लगा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर महामहिम द्रोपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने इसे राज्यवासियों के लिए सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा देवभूमि के निर्माण से लेकर विकास में मातृ शक्ति का अतुलनीय योगदान है। स्वाधीनता संग्राम के उपरांत उत्तराखंड राज्य आंदोलन ऐसा पहला अवसर था जिसमे महिलाओं की भूमिका सर्वोच्च रही है। यही वजह है कि मातृ शक्ति के प्रति कृतज्ञ भाव से राज्य में सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण और पंचायत चुनावों में 50 फीसदी भागेदार सुनिश्चित की गई है। लिहाजा देश की मातृ शक्ति के स्वाभिमान और आदिवासी भाई बहिनों के सम्मान की पहचान श्रीमति मुर्मू का हम सबके मध्य होना प्रेरणा देता है। देवभूमि के स्थापना दिवस पर पहली बार देश के सुप्रीम कमांडर की मौजूदगी से आज प्रत्येक राज्यवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a proud moment for mother power and the people of the state - Bhatt dehradun news His Majesty's presence on the foundation day Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More