अस्पताल में भर्ती यूपी पुलिस के जवान उत्तराखंड पुलिस को चकमा देकर मुरादाबाद भागे  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। देर शाम काशीपुर में ज्येष्ठ उप प्रमुख के घर क्रॉस फायरिंग में जख्मी हुए यूपी पुलिस के जवान उत्तराखंड पुलिस को चकमा देकर मुरादाबाद भाग निकले। जवानों के भागने से उत्तराखंड पुलिस में हड़कंप मच गया। पांच जवानों के घायल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने इन्हें अपनी कस्टडी में लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सभी भाग निकले। कुमाऊं डीआइजी नीलेश आंनद भरणे ने इसे गैर जिम्मेदाराना बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

डीआईजी ने कहा कि यूपी पुलिस पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया है। कस्टडी से फरार होने का मामला भी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। कुंडा में ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की मौत के बाद पुलिस को ग्रामीणों का सहयोग मिला था जिसमें उन्होंने यूपी पुलिस के जवानों को उत्तराखंड पुलिस को सौंपा था। उत्तराखंड की स्थानीय पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन नियमों को तोड़ते हुए पुलिस कर्मी को चकमा देकर वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना जब सूर्या चौकी को लगी तो उन्होंने इन्हे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन यूपी पुलिस के जवान बैरियर तोड़कर वहां से फरार हो गए। यूपी पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे है। एसएसपी व डीआइजी ने कहा कि पुलिस कस्टडी से भागने का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कस्टडी से भागने के बाद एक बार फिर यूपी पुलिस सवालों के घेरे में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hospitalized UP Police personnel escaped to Moradabad by dodging Uttarakhand Police kashipur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More