आईएएस एकेडमी संचालक निकला नकल माफिया, एसआईटी ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यूकेपीएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई निरंतर जारी है मामले में नई गिरफ्तारी करते हुए एसआईटी ने आईएएस एकेडमी के संचालक को गिरफ्तार किया है जिसने पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के साथ मिलकर जेई भर्ती परीक्षा मामले में अपने परिचितों से लाखों रुपए का लेनदेन किया था एसआईटी अभी तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 2 लोग अभी फरार चल रहे हैं जिन पर इनाम घोषित होने के साथ-साथ संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

बताया जा रहा है एई- जेई भर्ती परीक्षा लीक मामले में कोचिंग सेंटरों की भूमिका भी अब संदिग्ध नजर आ रही है एसआईटी ने उधम सिंह नगर के आईएएस एकेडमी के संचालक दीपेंद्र पवार को गिरफ्तार किया है पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दीपेंद्र ने पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के साथ मिलकर 3 छात्रों से लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र लीक किया था। एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया इस मामले में कोचिंग सेंटर और नकल माफियाओं के बीच गठजोड़ की बात सामने आई है जिस पर जांच करने के बाद कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

अब तक 36 गिरफ्तार, 25 पर गैंगस्टर

एसआईटी हरिद्वार ने इस मामले में अब तक 36 लोगों की गिरफ्तारी की है जिसमें पटवारी परीक्षा पेपर लीक मामले में 17 जबकि जेई प्रकरण में 19 गिरफ्तारियां हो चुकी है जबकि दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिन पर इनाम घोषित होने के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की कार्यवाही भी चल रही है। एसआईटी ने अभी तक इस मामले में कुल 25 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया है जिसमें पटवारी भर्ती मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि 12 के खिलाफ सप्लीमेंट्री रिपोर्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। इसी तरह से AE/JE मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news IAS academy operator turned out to be a copycat mafia SIT arrested IAS academy operator Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More