आईजी कुमांऊ ने ली अपराध समीक्षा बैठक, नौ मामलों में प्रारंभिक जांच के आदेश के साथ ही एक दरोगा को निलंबित तो पांच को किया लाइन हाजिर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं क्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर रूद्रपुर सर्कल का आदेश कक्ष(OR) लेकर निम्न बिंदु पर समीक्षा कर निम्न कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा अपने कार्य क्षेत्र किरतपुर ढाल पर ठेलों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री होने तथा सिडकुल से महिलाओं की आवाजाही के दौरान उनसे होने वाली छेड़खानी पर लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया। उप निरीक्षक ललित चौधरी, एंबीराम, मुकेश रावत, विकास रावत, अनुराग सिंह द्वारा अनावश्यक रूप अभियोग की विवेचना में लापरवाही बरतने तथा लंबित रखने पर लाइन हाजिर किया गया। इसके अतिरिक्त 9 मामलों में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

✅ उप निरीक्षक दिनेश परिहार द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर ₹1500 का नगद पुरस्कार भी दिया गया

✅ परफारमेंस अप्रेजल के आधार पर कांस्टेबल से लेकर क्षेत्राधिकारी तक के कार्यों की समीक्षा।

✅ रम्पुरा चौकी इन्चार्ज द्वारा साल में एनडीपीएस एक्ट के मात्र 02, आबकारी अधिनियम के कुल 12 व शस्त्र अधिनियम की 3 निरोधात्मक कार्यवाही की गई हैं। जबकि रम्पुरा क्षेत्र में नशे व शराब के सम्बन्ध में आय दिन शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इस सम्बन्ध में पर्याप्त कार्यवाही न किये जाने पर रम्पुरा चौकी इन्चार्ज उ0नि0 अम्बी राम को लाईन हाजिर किया गया ।
उ0नि0 मुकेश रावत द्वारा 04 माह में कुल 32 एम0वी0 एक्ट के चालान किये गए एवं वर्ष में प्राप्त कुल 22 विवेचनाओं में से किसी का भी निस्तारण नहीं किया गया, जिस कारण उ0नि0 को लाईन हाजिर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

✅ उ0नि0 विकास रावत द्वारा आदेश कक्ष में अपना विवेचना रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वर्ष में प्राप्त 51 एन0बी0डब्ल्यू में से किसी की भी तामील नहीं कराई गई , जिस कारण उ0नि0 को लाईन हाजिर किया गया। उ0नि0 अनुराग सिंह द्वारा आदेश कक्ष में अपना विवेचना रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पर्फौर्मैन्स एपरेज़ल शीट नहीं भेजी और वर्ष 2021 के 13 अभियोग अकारण लम्बित है, जिस कारण उ0नि0 को लाईन हाजिर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

✅ उ0नि0 ललित चौधरी द्वारा धोखाधडी के अभियोगों को लम्बे समय से अकारण लम्बित रखते हुए विवेचना में अभी तक नामजद अभियुक्तों की स्थित स्पष्ट न किये जाने पर उक्त उ0नि0 को लाईन हाजिर किया गया ।

✅ आई जी द्वारा बताया गया कि लापरवाही बरतने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: along with the order for preliminary inquiry in nine cases IG Kumaon took a crime review meeting one inspector was suspended and five were put on the line Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More