एमबी महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को कांग्रेस ने अध्यक्ष पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी को दिया अपना समर्थन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कांग्रेस ने एमबी महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय जोशी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राज्य आंदोलन से लेकर कई बड़े आंदोलनों में छात्रों की अहम भूमिका रही है। कुमाऊं के सभी बड़े एमबी महाविद्यालय में संजय जोशी की जीत तय है।

आज स्वराज आश्रम हल्द्वानी में जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर छात्रसंघ चुनाव को लेकर गहन विचार मंथन किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में छात्र नेताओं और विभिन्न छात्रसंघों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस ने हमेशा छात्रों की आवाज को मजबूती देने के लिए छात्रसंघों को मजबूत करने का कार्य किया है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ी गयी है। छात्रसंघ अध्यक्ष निर्दलीय प्रत्याशी छोटे भाई संजय जोशी ने लंबे समय से एनएसयूआई की मजबूती के पूरी ईमानदारी से कार्य किया जिसके फलस्वरूप आज कांग्रेस ने भाई संजय जोशी को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस बार का छात्रसंघ चुनाव सत्ताबल और छात्र एकता के बीच है। संजय जोशी छात्र एकता का पर्याय बन चुका है। कई पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी उसे अपना आशीर्वाद दे चुके है। जीत छात्र एकता की होगी। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि इस बार कांग्रेस एम.बी.पी.जी. कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को अपना समर्थन दे रही है। एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रत्याशी (UR) पद पर सुजल सचिन तथा अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को अपना समर्थन देकर छात्रों की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी तय की है और इसलिए आज स्वराज आश्रम में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार


निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी संजय जोशी और एनएसयूआई विश्वविद्यालय (UR) प्रत्याशी सुजल सचिन को हेमन्त बगडवाल, मलय बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, गिरीश पांडे, पार्षद राधा आर्य, प्रीति आर्य, जगमोहन बगडवाल, गोविंद बगडवाल, सौरभ भट्ट, हेमन्त साहू, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, इंदरलाल आर्य, मोकिन सैफी, हेमन्त पाठक, कमल मेहता, एडवोकेट पारितोष, कैलाश साह, राजू रावत, सुरेंद्र नगरकोटी, विशाल भोजक, गुड्डू सम्मल, शैलेंद्र दानु, त्रिलोक कठायत, सूरज बिष्ट, नाजिम अंसारी, लाल सिंह पवार, करन अरोड़ा, राजा फ़र्श्वन, जिज्ञाशू भट्ट, बबलू बिष्ट, महेश कांडपाल, इशरत अली, संदीप भैसोड़ा, विनोद कुमार पिंनु, नवीन सांगूड़ी आदि भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress gave its support to the independent candidate for the post of President Haldwani news In MB College Student Union elections Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More