सिडकुल थाना क्षेत्र में युवती ने मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर में एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने कंपनी के सामने बने मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवती की अचानक आत्महत्या करने पर कार्यरत कर्मचारी घटना स्थल पर एकत्रित हुए। मृतका की छोटी बहन भी इसी कंपनी में काम करती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हालांकि मृतका युवती के परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। युवती की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका (22) वर्ष पुत्री मेहर सिंह निवासी मंडावली जिला बिजनौर हाल निवासी नवोदय नगर शुक्रवार सुबह घर से नवोदय नगर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी को पहुंची थी। करीब 20 मिनट बाद दवाई लेने का बहाना बनाकर युवती गेट पास लेकर बाहर निकली और सीधे कंपनी के सामने स्थित एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से चढ़कर नीचे कूद गई। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि युवती ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिजनों से ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। संभवत घर में गृह क्लेश का प्रकरण भी हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news In Sidkul police station area police engaged in investigation sucide news the girl died by jumping from the second floor of the house Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More