पूर्व मुख्य सचिव के पुत्र से मारपीट मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के पुत्र पर कई धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पूर्व मुख्य सचिव के पुत्र से मारपीट मामले में पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू करते हुए मामले में पूर्व विधायक के पुत्र पर शिकंजा कसते हुए कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि देहरादून में 15 नवंबर की रात भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन नए-नए सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

पुलिस जांच के अनुसार आर यशोवर्धन और दिव्यप्रताप सिंह मसूरी की तरफ से देहरादून आ रहे थे। शिकायत में बताया गया कि दिव्य प्रताप की गाड़ी ने यशोवर्धन की गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर वाहन से उतरकर मारपीट की। आरोपितों ने लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाने की भी कोशिश की। घटना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की गाड़ी सीज की और वाहनों के नंबरों से पहचान कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दौरान एक पुलिस गनर भी दिव्य प्रताप के साथ था। देहरादून पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को पत्र भेजकर गनर को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि आरोपी दिव्य प्रताप सिंह ने मारपीट और धमकाने की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने हरिद्वार जिलाधिकारी को तीन लाइसेंसी हथियार निरस्त करने का पत्र लिखा और आरोपी को तीन दिन के भीतर पुलिस के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए। यदि वह पेश नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

मुकदमा थाना राजपुर में धारा 115(2)/324(4)/351(3) BNS के तहत दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी दिव्य प्रताप सिंह और एक कॉन्स्टेबल राजेश सिंह शामिल हैं। धारा 30 आर्म्स एक्ट और धारा 126/352 BNS को भी बढ़ाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news In the case of assault on the son of the former Chief Secretary the police registered a case against the son of the former MLA under several sections uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज पुलिस ने पूर्व विधायक के पुत्र पर कई धाराओं में किया मुकदमा दर्ज पूर्व मुख्य सचिव के पुत्र से मारपीट मामला

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More