रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को कोतवाली रामनगर में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा है और लोगों को गोली मारने की धमकी दे रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र पुत्र बलवान सिंह (32 वर्ष), निवासी मालधन नंबर-7, शिव मंदिर, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
अवैध शस्त्र बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 268/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी:
01 अवैध तमंचा, 315 बोर
01 जिंदा कारतूस
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने […]