कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
पुलिस के अनुसार किसान 56 वर्षीय महेंद्र सिंह रावत और उसकी 45 वर्षीय पत्नी नीलम रावत के साथ अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। गुरुवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नीलम ने घर में रखी तलवार उठा ली और पति की ओर बढ़ी। इसी दौरान महेंद्र ने सामने रखे फावड़े के हत्थे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।हमले में नीलम के सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीलम को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने महिला को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
एसएचओ जसवीर सिंह चौहान के अनुसार, मृतका की बहन की तहरीर के आधार पर आरोपी पति महेंद्र सिंह रावत के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
 
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब घटना की परिस्थितियों और दंपती के बीच विवाद के कारणों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Crime in Gaulapar crime news Devbhoomi News Fatal incident From a verbal altercation to a fatal incident: Wife dies after being struck by a spade in retaliation to a sword raised in anger; Uttarakhand News Haldwani news Hindi News Husband-wife dispute News from the hills News From the Pahad Spade used in retaliation Sword raised in anger Wife's death उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खूनी वारदात गुस्से में उठी तलवार गौलापार में क्राइम जवाब में चला फावड़ा पति पत्नी में कहासुनी पत्नी की मौत हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More