धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रदेश में इस तरह की बयानबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

कहा यह मामला केवल किसी एक मौलाना के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी विचारधारा से जुड़ा है जो संविधान व  कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास करती है। उत्तराखंड में कानून का शासन सर्वोपरि है और किसी भी व्यक्ति को समाज में भय का माहौल पैदा करने या धमकी देने की इजाजत नहीं दी जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

सीएम ने कहा पहले तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब प्रदेश में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी इस प्रकार की बयानबाजी सामने आई है, वहां प्रशासन संबंधित लोगों को चिन्हित कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कानून का राज मजबूत हुआ है। उत्तराखंड में भी सरकार संविधान के अनुरूप काम कर रही है और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report blunt response CM dhami CM's statement on the threat dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad No mercy for those issuing threats! CM Dhami’s unequivocal stance—the law is supreme in Uttarakhand the law is supreme uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कानून सर्वोपरि देहरादून न्यूज दो टूक जबाब धमकी पर सीएम का बयान सीएम धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More