सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां सिडकुल क्षेत्र में युवक और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट, लात-घूंसे के साथ बेल्ट से भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले युवक और युवतियां छुट्टी के समय बाहर निकले थे। इसी दौरान एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

मारपीट के दौरान कई युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आए। वहीं कुछ युवतियां भी विवाद में शामिल होकर मारपीट करती दिखाई दीं। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने के कारण मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने के साथ ही घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक और युवती के बीच विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Crime News: Sidcul road turns into a battleground; violent clash breaks out between young men and women Devbhoomi News haridwar news Hindi News involving beatings with belts and causing a major commotion News from the hills News From the Pahad SIDCUL road turns into an arena! Chaos erupted as young men and women engaged in a fierce brawl involving the use of belts—video goes viral uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज बनी अखाड़ा बेल्ट से पिटाई मचा हंगामा युवक-युवतियों में जमकर मारपीट सिडकुल की सड़क हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More