रजिस्ट्री कार्यालय के रिकार्ड में फर्जीवाड़ा मामले में कोतवाली पुलिस में दो और मुकदमे हुए दर्ज

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। रजिस्ट्री कार्यालय के रिकार्ड में फर्जीवाड़ा कर जमीनों के मालिकाना हक बदले जाने के मामले में दो और मुकदमे शहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किए हैं। यह दोनों करोड़ों रुपये की संपत्तियां हैं। इस मामले में पहला मुकदमा बीते 15 जुलाई को दर्ज किया गया था। घपले में शहर कोतवाली में एआईजी स्टाम्प संदीप श्रीवास्तव की तरफ से अब तक कुल नौ केस दर्ज हो चुके हैं। 

शहर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि जमीन फर्जीवाड़े की जांच हाल में केपी सिंह को रिमांड पर लिया गया था। उससे पूछताछ और बरामद दस्तावेजों से पता लगा कि कुछ अन्य जमीनों को इस गैंग ने फर्जीवाड़े से बेचा। उसकी बताई जमीनों की जानकारी रजिस्ट्री कार्यालय को भेजी गई। वहां जांच की गई तो राजपुर रोड स्थित करोड़ों रुपये के कमर्शियल गैराज की जमीन के 1979 हुए बैनामे की जमीन को फर्जीवाड़े से मालिकाना हक बदलकर बेचा गया। यह एनएन सिंह और उनकी पत्नी रक्षा सिंह निवासी इंग्लैंड के नाम पर थी। रजिस्ट्री कार्यालय रिकार्ड में इसका पंजीकृत एग्रीमेंट प्रेम चंद्र निश्चल निवासी कांवली रोड के नाम फर्जीवाड़े से दर्ज कराया गया। इसके जरिए जमीन को रामरतन शर्मा निवासी हिरनवाडा, कैराना जिला मुजफ्फनगर को बेच दिया गया। जांच में सामने आया कि फर्जीवाड़े से लगाए दस्तावेज में स्याही, लिखावट, क्रम संख्या में गड़बड़ी है। आरोपी गैंग ने इसके अलावा वर्ष 1989 की रजिस्ट्री संख्या 10491 जिल्द संख्या 3546 में भी फर्जीवाड़ा किया। यह जमीन प्यारे लाल के नाम से स्वर्ण सिंह निवासी मनुआ पट्टी, तहसील बहेड़ी, जिला बरेली के नाम पर दर्ज हुई। जमीन की माप 559 वर्ग गज है। इसमें भी लिखावट, स्याही अलग-अलग है। रजिस्ट्री कार्यालय में हुए घपले में पुलिस अब तक वकील कमल बिरमानी, इमरान, केपी सिंह समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस फाइल कई आरोपी अभी वांटेड सूची में हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news In the records of the registry office two more cases were registered in the Kotwali police in the fraud case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More