दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बॉलिबॉल प्रतियोगिता में एमबीपीजी हल्द्वानी ने 25 -17 अंकों के साथ जीत हासिल कर प्राप्त की ट्राफी

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय  में आयोजित अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर शशि पुरोहित द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ ही वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ ए के श्रीवास्तव द्वारा बेज लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश द्वारा विजेता टीम एमबीपीजी हल्द्वानी को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ ही विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए महाविद्यालय के विकास में हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

अंतर  महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार (आज) को दूसरे सेमीफाइनल मैच में  में एमबीपीजी हल्द्वानी ने राधे हरि पीजी कॉलेज काशीपुर को सीधे सेटों में 2- 0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच एसबीएस पीजी कॉलेज रूद्रपुर तथा एमबी पीजी महाविद्यालय हल्द्वानी के बीच खेला गया। फाइनल मैच आरंभ होने से पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। फाइनल मैच के प्रथम सेट में हल्द्वानी 25 सोलह के अंतर से आगे रहा। दूसरे सेट में  एमबीपीजी हल्द्वानी ने 25 -17 अंकों के साथ जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। अंत में उपविजेता, विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर पुरस्कृत किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ गीता पंत द्वारा प्राचार्य, क्रीड़ा अधिकारी एवं समस्त अतिथियों का धन्यवाद किया गया, मंच का संचालन डॉक्टर ललिता जोशी द्वारा किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In two day inter college volleyball competition MBPG Haldwani won the trophy with 25 -17 points Mahila college Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More