शहर के सभी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा गार्ड के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगवाना होगा अनिवार्य, कैमरे नहीं मिलने या बंद पाएं जाने पर होगी सख्त कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर के सभी प्रतिष्ठान सीसीटीवी कमैरों से लैस होने चाहिए। साथ ही शहर के बड़े प्रतिष्ठान में सुरक्षा गार्ड की भी नियुक्त करें। चैकिंग के दौरान अगर किसी प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले या बंद मिले तो प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। यह बात एसपी सिटी हरबंश सिंह ने कहीं।

शुक्रवार को एसपी सिटी हरबंश सिंह ने कोतवाली परिसर स्थित सभागार में शहर के ज्वैलर्स, मोबाइल शोरूम, घड़ी शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के मालिकों तथा प्रतिनिधियों साथ की बैठक करते हुए उन्हें सख्त निर्देश दिए। एसपी सिटी हरबंश सिंह ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी अपने दुकान व शोरूम में अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए, साथ ही अपने-अपने शोरूम में सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती करें ताकि पुलिस गश्त के साथ समन्वय स्थापित किया जा सके। पुलिस गश्त द्वारा सुरक्षा गार्ड को भी चैक किया जाएगा। दुकान व शोरूम के सीसीटीवी कैमरों को इनवर्टर से कनेक्ट करें, और फायर फाइटिंग उपकरण भी रखें। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर सभी दुकानों के बाहर बल्ब लगाने के साथ-साथ लाइट ऑन रखे। उन्होंने कहा आपदा के दृष्टिगत दुकानों, शोरूमों की छत, लिफ्ट अन्य अंडरग्राउंड पार्किंग जोन की स्थिति भी अवश्य जांच लें। इनमे कार्य करने वाले कर्मियों व अन्य स्टाफ का सत्यापन जरूर कराएं। उन्होंने कहा पुलिस चैकिंग के दौरान अगर किसी भी दुकान व शोरूम में कैमरे नहीं मिले या बंद मिले तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। बैठक में सीओ हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी, कोतवाल हरेंन्द्र चौधरी, मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news It will be mandatory to install CCTV cameras along with security guards in all establishments of the city SP City haldwani strict action will be taken if cameras are not found or found closed Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More