त्रिशूल एयरफोर्स परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवान ने स्वयं को गोली मार कर ली आत्महत्या   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बरेली। त्रिशूल एयरफोर्स परिसर में सुरक्षा ड्यूटी कर रहे जवान जगदीश राम ने रविवार सुबह चार बजे आत्महत्या कर ली। उन्होंने एके-47 से अपने सीने में गोली मारी, जिसकी आवाज सुनकर अन्य जवान पहुंचे। जगदीश को तुरंत उपचार के लिए ले जाने का प्रयास’ हुआ मगर इससे पहले उनकी मृत्यु हो चुकी थी।


जगदीश राम मूलरूप से बागेश्वर जिले के खकोड़ा गांव के निवासी थे। इज्जतनगर थाना पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह एयरफोर्स से सूचना आई कि पोस्ट पर तैनात जगदीश राम ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वह परिसर में बने आवास में रहते थे। आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका। जवान ने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा था मगर अन्य पुलिस कर्मियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। स्वजन ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया है। तथा किसी प्रकार की आशंका से भी इन्कार किया है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bareily news Jawan posted on security duty in Trishul Airforce complex shot himself and committed suicide suicide news up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More