अस्कोट-अजेड़ा मार्ग में जीप गिरी गहरी खाई में, एक युवक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़।  उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां अस्कोट- अजेड़ा मार्ग में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात 11 बजे तीन युवा जीप से अजेड़ा से अस्कोट जा रहे थे। जौरासी के समीप पहुंचने पर जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सुबह ग्रामीणों ने खाई में जीप देखी तब कहीं घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर कनालीछीना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम को तल्ला बगड़ घिघरानी निवासी अभिषेक (22) पुत्र बंशीराम मृत अवस्था में मिला। जीप में सवार अन्य दो युवक मनीष बिष्ट (21) पुत्र धमेंद्र हाल निवासी तिकोनिया हल्द्वानी मूल मदकोट व अजेड़ा का साहिल (19) पुत्र सुरेंद्र घायल अवस्था में मिले।पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर हादसे के शिकार युवकों को खाई से निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Jeep fell into deep gorge on Askot-Ajeda road one youth died pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More