हरिद्वार बाईपास पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से कांवड़िए की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरी के निकट हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से सोनीपत निवासी एक कांवड़िए की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां मृतक के परिजनों एवं साथियों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरी के निकट हरियाणा रोडवेज की चपेट में आने से एक कांवड़िए 28 वर्षीय रोहित निवासी देवली रोड, जिला सोनीपत हरियाणा की मौत हो गई है।जिसके तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची। कांवड़िए के शव को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। बस चालक को हिरासत में लेते हुए मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों के साथ ही अन्य शिव भक्तों की भीड़ थी। जैसे ही उनको पता चला कि बस चालक को अस्पताल लाया गया है वह आक्रोशित होगए और हंगामा शुरु करते हुए बस चालक से मारपीट का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस फोर्स सिविल अस्पताल पहुंची। हल्का बल का प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर बितर किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। एसपी देहात ने कहा कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haridwar Bypass Haryana Roadways Bus Kanwariya dies after being hit by a Haryana Roadways bus Kanwariya dies after being hit by a Haryana Roadways bus on Haridwar bypass Roorkee News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चपेट में आने से कांवड़िए की मौत दुर्घटना न्यूज रुड़की न्यूज हरिद्वार बाईपास हरियाणा रोडवेज बस

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More