खाकी हुई दाग़दार, पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां पुलिस महकमें के ही एक सिपाही ने ही पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए खाकी को दाग़दार कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल थाने में तैनात एक सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने बताया कि कनखल थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें सात लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे, जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी। इस मामले में विजिलेंस के पास शिकायत पहुंची। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद रविवार को टीम ने सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पीडित से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलसें ने कनखल थाने के रिश्वत लेते हुए सिपाही गिरफ्तार लिया। पीडित राजू का आरोप है कि पांच हजार रुपए पहले चौकी प्रभारी के नाम के लिए जबरन लिए थे बाकी पांच हजार और मांग रहा था। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर उसे पकड लिया।जानकारी के अनुसार जगजीतपुर निवासी राजू सिंह ने विजिलेंस को बताया कि उसके परिजनों के खिलाफ 27 मई 2023 को तुषार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी पीठ बाजार, जगजीतपुर थाना कनखल ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज करा दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Khaki stained constable arrested for taking bribe of Rs 5000 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More