हल्दूचौड़ स्थित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लालकुआं विधायक ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। लम्बे समय से अनावरण का इंतजार कर रहे हल्दूचौड़ स्थित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार (आज) लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने  शुभारंभ किया। लगभग 8 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टरों की तैनाती की मांग की जा रही थी। 2015 में इस अस्पताल का शिलान्यास हुआ था और 2024 में इसका शुभारंभ हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

इस मौके पर लालकुआ विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है, बावजूद इसके अभी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से इस अस्पताल का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें इमरजेंसी सेवा, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, फिजिशियन, लैब टेक्नीशियन सहित 10 पद सृजित है। भविष्य में यहां अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की व्यवस्था भी की जा रही है। जल्द इस अस्पताल को पूर्ण रूप से संचालित किया जा सकेगा। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्वेता भंडारी ने कहा कि अस्पताल में कल से विधिवत रूप से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगे। वर्तमान में चार डॉक्टरों के साथ इस अस्पताल की शुरुआत की जा रही है। भविष्य में सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ डॉक्टर की संख्या भी बढाई जाएगी।कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि जो पौधा उनके द्वारा रोपा गया था आज वृक्ष के रूप में बनकर तैयार हो गया है जो कि अब लोगों को सेवाएं देगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Lalkuan MLA inaugurated 30 bed community health center located at Halduchaud lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More