लालकुआं पुलिस ने दो अलग–अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोतवाली लालकुआं पुलिस ने दो अलग–अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

पहली कार्रवाई में, पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोटाहल्दू स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से श्रषिपाल पुत्र सुरेश निवासी कादरगंज परेरा, थाना फतेहगंज, जिला बरेली (उ.प्र.), हाल निवासी मोटाहल्दू, जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के पास से कुल 138 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद की गई। इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 205/25 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक दीपक सिंह विष्ट, उप निरीक्षक जोगेन्द्र यादव, कांस्टेबल कमल विष्ट और आनंद पुरी शामिल रहे।

दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने चेकिंग के दौरान डार्बी ग्राउंड जंगल के पास से नरेश कुमार पुत्र रामलाल, निवासी राधिका विहार, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंह नगर, उम्र 49 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से कुल 120 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। इसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा संख्या 204/25 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अंजू यादव, कांस्टेबल कमल विष्ट और आनंद पुरी सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Lalkuan Police Lalkuan police arrested two liquor smugglers from two different places two liquor smugglers arrested uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दो शराब तस्कर गिरफ्तार लालकुआं न्यूज लालकुआं पुलिस

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More