देर रात्री अल्टो कार गिरी खाई में, 2 की मौत 3 घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के समीप शनिवार की देर सांय एक अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए घायलों को उपचार के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम गाडीगांव के समीप एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर कोतवाली चमोली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राजस्व पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अल्टो कार में सवार पांच व्यक्तियों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग पूजा करने के उपरांत अपने घर जोशीमठ की ओर जा रहे थे। हादसे में कर्ण सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी करची जोशीमठ, देव सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी करची जोशीमठ की मौत हो गई। जबकि गोविंद सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी करची जोशीमठ, गंगा सिंह पुत्र गौर सिंह निवासी करची जोशीमठ, बलवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी करची जोशीमठ घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2 killed and 3 injured Accident news chamoli news Late night Alto car fell into a ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More