देर रात अज्ञात लोगों द्वारा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ के घर पथराव कर फेंका धमकी भरा पत्र

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी के आवास पर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने आवास परिसर में खड़ी बोलेरो कार के शीशे तोड़ दिए और मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी फेंका। पत्र में भुगत लेने की चेतावनी दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

बताया गया कि एसडीओ मनीष जोशी मंगलवार सुबह अवैध खनन की सूचना पर खड़ंजा गेट पहुंचे थे, जहां खनन माफिया के साथ उनकी हाथापाई हुई थी। इसके बाद एसडीओ ने कोतवाली मेंतहरीर देते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं खनन चालकों व स्वामियों ने भी एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ अज्ञात लोग उनके आवास के बाहर पहुंचे और पथराव किया। एक बड़ा पत्थर कार की खिड़की पर लगने से शीशा टूट गया। साथ ही एक पत्र फेंका गया, जिसमें उन्हें कार्रवाई का अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Late night unknown people Late night unknown people pelted stones at the house of SDO of Terai Western Forest Division and threw a threatening letter ramnagar news Terai Western Forest Division threw stones at the house of SDO and threw a threatening letter uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More