पूरन चन्द्र हत्याकांड के आरोपियों को आजीवन कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। अपर जिला सत्र न्यायाधीश अजय चौधरी की अदालत ने 9 नवम्बर 2018 को लदफौड़ा (धारी) में हुए पूरन चन्द्र हत्याकांड के 6 आरोपियों को आजीवन कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। 

अभियोजन पक्ष के अनुसार 10 नवम्बर 2018 को पट्टी सरना धारी में लदफौड़ा निवासी मनोज कुमार पुत्र स्व.रमेश चन्द्र ने रिपोर्ट लिखाई कि 9 नवम्बर की शाम को बुरांशी गांव के लाखन सिंह व अन्य, उसके भाई पूरन चन्द्र को घर से बुलाकर ले गए। जिसको उन्होंने कुछ दूरी पर लाठी डंडों से पीटा। बीच बचाव के लिये गए दूसरे भाई जीवन के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में पूरन चन्द्र की मौत हो गई। इस रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सुनवाई के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) राम सिंह रौतेला ने 9 गवाह कोर्ट में पेश कर आरोपियों पर दोष सिद्ध कराया। अभियोजन पक्ष के तर्कों, गवाहों के बयानों व रिकॉर्ड के आधार पर कोर्ट ने हत्याकांड के आरोपी बुरांशी गांव पट्टी पूर्वी आगर निवासी लाखन सिंह, लाल सिंह, हिमांशु बिष्ट, नन्दन सिंह, कैलाश सिंह एवं कौल निवासी यशवन्त सिंह को आरोप अन्तर्गत धारा 302 के अपराध में आजीवन कारावास की सजा व पांच-पांच हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड की धनराशि अदा न करने पर 6-6 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई गई। इसके अलावा धारा 324 भा0दं0स0 के अपराध में दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास की सजा व दो-दो हजार रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्तगण को 3-3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 fine to the accused of Puran Chandra murder case court news Life imprisonment and Rs 5 nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More