पेयजल संकट से त्रस्त स्थानीय लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सत्तानवीसों द्वारा भले ही बढ़ी-बढ़ी विकास की ढींगे हाकी जा रही हो पर हकीकत क्या है यह जगजाहिर है। अभी गर्मी की शुरुआत है लेकिन महानगर हल्द्वानी में पानी का संकट चरम पर पहुंच गया है। राजेन्द्र नगर वार्ड नम्बर 12 में पिछले एक महीने से व्याप्त पेयजल संकट से त्रस्त स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता युवा नेता हेमन्त साहू की अगुवाई में खाली बर्तनों के साथ जलसस्थान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। इस मौके समाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू व प्रीति आर्या ने कहाँ विभाग की घोर लापरवाही की वजह से करीब 100 से अधिक परिवारों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। साहू ने बताया कि नई लाईन के निर्माण के लिये तहसील दिवस से लेकर पेयजल विभाग तक कई आवेदन किये गये, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का जनहित में कोई ध्यान नही है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

प्रदर्शन कर रहें लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू, प्रीती आर्या, रमेश चंद्र आर्या, आशा देबी, पुष्पा देबी, सरोज गोस्वामी, रेखा देवी, हेमा आर्या, गिरीश चन्द्र, विद्या देवी, अमित पाल, गोपाल गुप्ता,  मनोज कुमार, टीका राम, नवीन चन्द्र, महेश आर्या, राधेश्याम कश्यप, प्रकाश आर्या, नरेश आर्या, मनोज कश्यप, गणेश चन्द्र, पुष्पा गोस्वामी समेत दर्जनों महिलाएँ एवं पुरूष मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Drinking water crisis in haldwani Haldwani news Local people suffering from drinking water crisis demonstrated with empty utensils Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More