3 दिनों से खोया हुआ व्यक्ति मिला नैना देवी मंदिर में, नैनीताल पुलिस ने परिजनों से मिलाकर एक बार फिर निभाया खाकी का फर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश निवासी बंटी पुत्र सोहन लाल शर्मा निवासी ग्राम धरमपुर पो0 भैसोडी थाना मिलक जिला रामपुर उम्र-25 वर्ष अपने घर से नाराज होकर बिना बताये थाना काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत भीमताल तिराह से आगे नैना देवी मंदिर में आकर रहने लगा जगह का ज्ञान ना होने के कारण नाराजगी दूर होने पर भी अपने परिवार से नही मिल पा रहा था। 

सोमवार(आज) थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक द्वारा मय पुलिस बल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाने हेतु भीमताल तिराह से आगे नैनादेवी मंदिर पर पहुंचे तो उन्हें मंदिर परिसर में एक अन्जान व्यक्ति मिला जो किसी उम्मीद से पुलिस की तरफ बार-बार देख रहा था, वह किसी असमंजस की स्थिति में लग रहा था। थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा उक्त युवक से जानकारी/पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने घर से नाराज होकर घूमते-घूमते हल्द्वानी यहां मंदिर पर पहुंच गया और वह 03 दिन से मंदिर में ही रहे था। मंदिर परिसर के जंगल क्षेत्र में स्थित होने के कारण उस व्यक्ति की जगली जानवरों से सुरक्षा करने हेतु पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये उसे थाना लाया गया। जिसके बाद उसके घर के थाना क्षेत्र की जानकारी ली गयी एवं उसके परिवार का दूरभाषा नम्बर लेकर उसके परिवारजनों से सम्पर्क कर उसकी सकुशल होने की सूचना दी गयी। उसके परिवारजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं बताया कि उसका भाई विशाल शर्मा जो रुद्रपुर सिडकुल में कार्य करता है तथा जल्द उसे लेने वह थाना काठगोदाम पहुंच जाएंगे। बंटी के भाई विशाल के थाना काठगोदाम पहुंचाने पर बताया कि वह घर से बिना किसी कारण के चला गया था। हम लोगों द्वारा इसकी काफी ढूढ-खोज की गयी तथा कहीं नही मिला। थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा बंटी को घर से बिना बताया या किसी भी अकारण घर से नही निकलने के सम्बन्ध में  काउंसिलिंग की गयी व सकुशल परिजनों के सुपुर्द्व किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Lost person found for 3 days in Naina Devi temple Nainital police once again fulfilled the duty of khaki by meeting family members Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लीजेड्स लीग क्रिकेट 2026 : भारतीय कप्तानों ने 23रन से हराया मुंबई स्पार्टन्स को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बुधवार को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2026 सीज़न के पहले मैच में भारतीय कप्तानों ने मुंबई स्पार्टन्स को 23 रनों से हरा दिया। गुरुवार को रॉयल राइडर्स पंजाब का सामना एलएलसी 2026 के दूसरे मैच में […]

Read More
उत्तराखण्ड

गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए जारी टेलीफोन नंबर नहीं लगने से उपभोक्ताओं में बड़ी नाराजगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। क्षेत्र में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए एजेंसियों को जारी किया गया टेलीफोन नंबर पिछले दो दिनों से नहीं लग रहा है। इसके चलते उपभोक्ता गैस बुकिंग नहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

नगरवासियों की सुविधा को महापौर हल्द्वानी ने नगर निगम कार्यालय में शुरू किया आधार केन्द्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र की जनता को यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा, क्योंकि अपने शहर की जनता की समस्याओं को देखते हुए बुधवार (आज) महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय में ही अब आधार सेवा केंद्र खोल दिया है। […]

Read More