मदकोटा से हल्द्वानी सड़क चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति, अतिशीघ्र शुरू होगा कार्य  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा हल्द्वानी मोटरमार्ग (राज्य मार्ग सं0-05) को मदकोटा से हल्द्वानी (देवलचौड़ चौराहा) तक कुल 21 कि०मी० में दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य के अन्तर्गत विद्यमान वर्तमान मोटर मार्ग (Bituminous Surface) की चौड़ाई को 7 मी0 से 10 मी0 किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व में वन भूमि क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ किया गया था तथा वन भूमि हस्तान्तरण प्रक्रिया के कारण कार्य बाधित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर कर दी हत्या  

जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वैभव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा विभिन्न समीक्षा बैठकों में वन भूमि हस्तान्तरण कार्यवाही पूर्ण करने की त्वरित प्रक्रिया के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया परियोजना हेतु प्रभागीय वनाधिकारी, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग, रूद्रपुर द्वारा कतिपय शर्तों एवं प्रतिबन्धों के साथ कार्य प्रारम्भ किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके अनुक्रम में ब्रिडकुल, हल्द्वानी द्वारा ठेकेदार को कार्य आरम्भ किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अतिशीघ्र कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। कुमार ने बताया कि मार्ग राजधानी दिल्ली से उत्तराखण्ड (कुमाँऊ) में प्रवेश का मुख्य मार्ग है, जिसमें वीवीआईपी पर्यटक एवं सीमावर्ती राज्यों के वाहनों का आवागमन अत्यधिक संख्या में बना रहता है, जिससे कि उक्त मार्ग में यातायात का बहुत अधिक दबाव रहता है। मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण से यातायात निर्बाध रूप से चलेगा एवं उत्तराखण्ड के पर्यटन के क्षेत्र तथा जन सामान्य को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य को जनहित में किया जाना है व स्थानीय एवं अन्य निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Madkota to Haldwani road widening approved Uttrakhand news work will start soon

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More