भारी बारिश के चलते चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई अन्य मार्ग बाधित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। यहां चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत स्वाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे खोलने का कार्य किया जा रहा है, फिलहाल छोटे बड़े सभी वाहनों के आवाजाही बंद है। रात्री तक छोटे वाहनों की आवाजाही हेतु मार्ग खोलने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिले के विभिन्न स्थानों चलथी, मूडयानी और पुल्ला में पेड़ो के गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिन्हें रीस्टोर किए जाने का कार्य किया जा रहा है और शाम तक इन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुचारू हो जायेगी। जनपद में पेयजल की व्यवस्था सुचारू है। कुछ स्थानों में पानी की आंशिक समस्या है, जो शीघ्र ही ठीक कर ली जाएगी। मैदानी क्षेत्रों बनबसा छीनीगोठ, मनिहारगोठ में पेड़ गिरे है जिन्हें हटाए जाने हेतु कार्य किया जा रहा है। मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, प्रशासन की पूरी मशीनरी के साथ व्यवस्थाओं को दूरस्थ करने हेतु मौजूद है। स्वाला-अमोड़ी के बीच किलोमीटर 100 पर बन्द मार्ग को खोले जाने का कार्य जारी। स्वयं मौके पर अधिशासी अभियंता एन एच मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने सभी लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक यात्रा करने से बचें। टनकपुर-चंपावत आवाजाही हेतु वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें। उन्होंने सभी से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी अपने घरों में ही रहें। उन्होंने अपील की है कि यदि आपके अपने घर के आसपास यदि किसी पहाड़ी, चट्टान से भूस्खलन हो रहा हो या होने की संभावना हो तो तुरंत ही पड़ोस में किसी अन्य घर में शरण लें और आपदा संभावित क्षेत्र में न जाए। आपदा संबंधित सूचना से आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05965230819 या प्रशासन को इससे अवगत कराएं। जिससे कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकें। उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्रों में जल भराव की समस्या के निदान हेतु भी आवश्यक व्यवस्था के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों जल भराव या मलवे से हुए नुकशान के बारे में भी जानकारी देने के निर्देश राजस्व कृषि उद्यान आदि विभागों को दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Many other roads including Champawat-Tanakpur National Highway were blocked due to heavy rains NH news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More