खनन पट्टों पर खनन विभाग की कार्यवाही, 12 लाख का लगाया अर्थदण्ड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी।  हल्द्वानी सहित समूचे तराई की लाइफ लाइन के साथ ही रेता-बजरी और पत्थर के रूप में बेशकीमती उपखनिज का स्रोत गौला नदी पर अवैध खनन का खुलासा हुआ है। जमरानी के पास आवंटित खनन पट्टों पर अपर निदेशक भूतत्व और खनिकर्म राजपाल लेघा द्वारा आज छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस अभियान में लगभग 12 लाख रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया है।


वही अपर निदेशक भूतत्व और खनिकर्म राजपाल लेघा ने बताया कि सरकार द्वारा यहां पर खनन व्यवसायियों को पट्टे आवंटित किए गए थे, जिनमें ललित मोहन के नाम रौशिल, गणेश दत्त का उङवा, चेतन सिंह सम्भल का पस्तोला में पट्टे है। जिनके खनन पट्टों में गड़बड़ियां होने की शिकायतें मिल रही थी। साथ ही कई लोगों के अभिलेखों में भी काफी कमियां थी, जिस संबंध में उनके द्वारा आज जमरानी नदी में छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

लेघा ने बताया कि ललित मोहन ने 2036 घन मीटर, गणेश दत्त ने 952 घन मीटर, चेतन सिंह सम्भल ने 963 घन मीटर अवैध खनन किया था। विभाग ने ललित मोहन को तीन लाख 87 हजार 651, गणेश दत्त को तीन लाख 56 हजार, चेतन सिंह सम्भल को तीन लाख 60 हजार 349 रुपए अर्थदण्ड लगाया गया है। जिन खनन पट्टों और अभिलेखों में कमियां पाई गई है, उनके खिलाफ करीब 12 लाख की पेनाल्टी लगाई गई है, साथ ही सबकी निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है, अपर निदेशक भूतत्व और खनिकर्म राजपाल लेघा ने कहा की अन्य नदियों में भी जहां पर खनन के पट्टे आवंटित हैं। वहां पर भी विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी, किसी भी सूरत में सरकार के राजस्व का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More