विधायक के गनर से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर लौट रहे विधायक सौरभ बहुगुणा को गोठा गांव में राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने रोक लिया। एक ग्रामीण वाहन के आगे जमीन पर लेट गया। इस पर विधायक के गनर ने ग्रामीणों को वाहन के सामने से हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे पीटकर घायल कर दिया। उसकी वर्दी फाड़ डाली। मामले में घायल गनर की ओर से 6 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल गनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

विधायक बहुगुणा अपने गनर अमित कुमार के साथ बुधवार को लौका, गोठा, गुरुनानक नगरी में बाढ़ प्रभावितों से मिलने गए थे। वहां से लौटते वक्त गोठा गांव में ग्रामीण सतेंद्र ने समर्थकों के साथ विधायक का वाहन रोक दिया। ग्रामीण राजस्व गांव की मांग करने लगे। गनर अमित ने बताया कि वह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रास्ता खाली करने की अपील कर रहे थे। इसी बीच प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। ग्रामीणों ने गनर की वर्दी फाड़ डाली और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ग्रामीण गनर को जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट में गनर घायल हो गया। वहीं विधायक की सूचना पर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने मौके पर पहुंचकर उनका वाहन निकलवाया।

यह भी पढ़ें 👉  एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात गनर की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर सतेंद्र, अविनाश निवासी लौका, सुरेंद्र, दलीप निवासी गोठा, जोगेंद्र, राजेंद्र प्रसाद निवासी नई बस्ती गोठा समेत 15 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: MLA's gunner assaulted uniform also torn Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]

Read More