संपूर्ण विश्व की माँ है गौ माता – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
रामनगर। विश्व विख्यात संत प्रेमावतार,युगदृष्टा,श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी का आज अग्रिम रूप से पावन जन्मोत्सव श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर एवं राधा कृष्ण गौशाला में धूमधाम से गौ सेवा करके मनाया गया।  गौशाला के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष उषा चौधरी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गौशाला में पधारने पर श्री महाराज जी का भव्य स्वागत किया एंव श्री महाराज जी का पावन जन्मोत्सव अग्रिम रूप से गऊ पूजन, गऊ सेवा एंव गायों की आरती उतारकर धूमधाम से मनाया।
इस दौरान श्री महाराज जी ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गऊ माता सारे विश्व की माँ है। पतितों को भी पावन करने वाली इसके रोम रोम में देवों का निवास है। ऐसी गऊ माता के दर्शन व सेवा, पुण्य देने वाली व मुक्ति प्रदान करने वाली, परमात्मा भी अवतार लेकर श्री राम, श्री कृष्ण इत्यादि रूप में पूजा करके महिमा को प्रतिष्ठिापित करते हैं उस गाय की आज हो रही दुर्दशा व गऊ हत्या निंदनीय एंव शर्मनाक अपराध है। जिस पर रोक लगनी चाहिए व उसे माँ का दर्जा दिलाने के लिए संकल्प बध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा, गाय, गीता, गायत्री, गोविंद ये पांचों भारतीय संस्कृति की महान धरोहर है। अन्य देशों के विचारकों ने भी इसको स्वीकार किया है और वह उसे अपनाने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु हम भारतवासी सहज में प्राप्त इन सभी का महत्व ना समझकर इनके लाभ से वंचित रह रहे हैं। यदि हम पाँच में से किसी एक की भी शरण ले लें तो मानव का कल्याण सुनिश्चित है। दूसरों को नुक़सान पहुँचाने वालों का अपना ही नुक़सान होता है यदि दूसरा हमें नुक़सान पहुँचाए तो हम बचाव की स्थिति अपनाएं। आक्रमक दृष्टि न होने दें, क्षमाशील बने। क्षमा कायरों का नहीं अपितु वीरों का आभूषण है। मानव पर जगत व जगपति दोनों का अधिकार है लेकिन मानव का इन पर अधिकार मानना अज्ञानता है। “जगत की चिंता करें जगत्पति” जगत को सुधारने की चिंता यदि हम करें तो जगत सुधरेगा या नहीं पर हम ज़रूर बिगड़ जाएंगे। समाज सुधारक नहीं समाज सेवक बनने का प्रयास करें।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने श्री महाराज जी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का पूरे विश्व में डंका बजाने वाले श्री महाराज जी हमारे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका आगमन व मार्गदर्शन हमारा परम सौभाग्य है। पूर्व पालिका अध्यक्ष एंव गौशाला के अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने भाव विभोर होकर सभी को श्री महाराज जी के पावन जन्मोत्सव की बधाई दी व अपना प्रेरणा स्त्रोत बताया हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक व समाज सेवा के कार्य ऐसे दिव्य संतों की प्रेरणा से ही कर पाते हैं। गौशाला में ही स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी श्री महाराज जी ने पूजन व आरती की। श्री महाराज जी की आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cow Service Mother cow is the mother of the entire world - Shri Hari Chaitanya Mahaprabhu ramnagar news Religion Spirituality Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj uttarakhand news

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रेमावतार, युगदृष्टा,  श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां पीलीकोठी में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दुख, अशांति, कलेह-क्लेश, उलझन शोक भय, आदि से लाख प्रयास करके भी […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

त्याग, परोपकार, संयम, दृढ़ता निरभिमानता के प्रतीक हैं भगवान शंकर – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    श्री हरेश्वर महादेव व श्री दिव्येश्वर महादेव की सजाई गई दिव्य झांकी   रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम चित्रकूट रामनगर में स्थित श्री दिव्येश्वर महादेव व श्री हरि कृपा धाम आश्रम गढीनेगी में स्थित श्री हरेश्वर महादेव की आज भव्य व दिव्य […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

“मेरे गुरुवर जैसा दूसरा न कोई” श्री हरि कृपा आश्रम कामां में हजारों हरि भक्तों ने किया गुरु पूजन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    कामां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरि कृपा आश्रम, कामां, जिला डीग (राजस्थान) में आयोजित दो दिवसीय विराट गुरु पर्व सम्मेलन का दूसरा दिन आध्यात्मिक आस्था, भक्ति और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। प्रातःकाल अखंड रामचरितमानस पाठ का विधिवत पूर्णाहुति […]

Read More