हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी में धूमधाम से मातृ दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस मौके पर बच्चों ने माताओं को समर्पित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। माँ मेरी माँ, लुक्का छुप्पी, लोहरी सुनाऊ आदि गीतों पर नृत्यों के प्रस्तुतिकरण से सभी मंत्र मुग्ध हो गये। पेरेन्ट्स पार्टिशिपेसन के तहत मदर्स के लिए रैम्प वॉक, सेव द बैलून, पिरामिड मेकिंग, बुक बैलेंस आदि प्रतियोगिताओं तथा खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी अभिभावकों को विद्यालय प्रशासन ने गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि मातृ दिवस हर वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को परिभाषित नहीं किया जा सकता, मां और बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। मां के समर्पण व प्रेम का मूल्य चुकाना असंभव है। उन्होंने शुधा मूर्ति का उदाहरण देते हुए समस्त माताओं का समझाया कि एक बच्चे के जीवन में माँ की क्या भूमिका होती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन अविजिता, पल्वित, कुशाग्र, शिवांगी, वैष्णवी, अवनी, रिधिमा, मिहिका, लवी और यक्षिता ने किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]